मानसून में ट्रेनों की रफ्तार नहीं हो कम, सभी संवेदनशील स्थलों पर चौकीदार की तैनाती

छपरा। मानसून के दौरान सुचारू और बाधा – रहित ट्रेन सेवाएं सुनिश्चित हो,इसके लिए सोनपुर मंडल ने विभिन्न तैयारियों के लिए मिशन मोड पर काम की है, साथ ही सिग्नलिंग उपकरणों का उचित रख-रखाव भी किया जा रहा है।
बिहार में मॉनसून एक्टिव है एवं इस दौरान निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए, विभिन्न मानसून तैयारी संबंधी कार्यों के लक्ष्यों का सावधानीपूर्वक पालन किया जा रहा है। पुलियों, नालों और ड्रेनों की सफाई, पटरियों के किनारे की गंदगी और कचरा साफ करना, उच्च शक्ति वाले पंपों की स्थापना, पेड़ों की छंटाई आदि जैसे कार्य मिशन मोड पर पूरे किए गए हैं।
बाढ़ के प्रति अत्यंत संवेदनशील सभी अंडरपासों की सुरक्षा की जांच की गई है। मानसून रिजर्व जैसे बोल्डर्स, क्वेरी डस्ट आदि आवश्यक मात्रा में निर्धारित स्थान पर रखे गए हैं।
मंडल के सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर, ट्रैक एवं ट्रेन परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां चौकीदारों को तैनात कर दिया गया है। मानसून के दौरान ट्रेनों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील खंडों ख़ासकर बरौनी- कटिहार रेलखंड में स्थानों को चिन्हित कर वहां नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है, साथ ही रात्रि पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की गई है।
रात्रि पेट्रोलिंग के लिए उपयोग सामग्रियों सहित सभी आवश्यक उपकरण तैयार रखे गए हैं। रेलवे लाइन के दोनों ओर कटिंग का निरीक्षण किया गया है तथा कटिंग से गिरने वाले संभावित ढीले पत्थरों को हटा दिया गया है। सभी जल निकासी नालियों, कटिंग और यार्ड नालियों को साफ कर दी गई है।
इसके साथ ही मंडल के सभी सेक्शनल एसएसई/ पीडब्ल्यू कार्यालय परिसर में व्यक्तिगत सुरक्षा और मानसून सावधानी पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जहां व्यक्तिगत सुरक्षा, ट्रैक सुरक्षा, कर्मचारियों के कर्तव्य और जिम्मेदारियां, मानसून और इसके निवारक उपाय, मानसून पेट्रोलिंग जैसे विभिन्न विषयों पर व्यापक रूप से चर्चा की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



