जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में वुडबाइन स्कूल के 8 छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

छपरा: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर बढ़ते हुए वुडबाइन प्रिपरेटरी स्कूल, छपरा के छात्रों ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है। हाल ही में सिमुलतला विद्यालय की मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद, अब जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025-26 में विद्यालय के आठ छात्रों ने सफलता अर्जित की है।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। चयनित छात्रों में अंशुमान कुमार, प्रिंस कुमार, यशी सिंह, विराट कुमार गिरी, अनमोल राज, अविनाश कुमार, विराट गुप्ता और अंजलि कुमारी का नाम शामिल है। विद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि हर वर्ष यहां से 12-14 विद्यार्थी नवोदय विद्यालय, देवती, छपरा के लिए चयनित होते हैं। इस वर्ष भी इतनी ही संख्या होने की संभावना है, क्योंकि पूरक परीक्षा परिणाम आने के बाद 4-5 और छात्रों के सफल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
छात्रों की सफलता पर विद्यालय में हर्ष और सम्मान समारोह
इस उपलब्धि को और प्रेरणादायक बनाने के लिए विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनित सर ने कहा,
“हमारी टीम निरंतर मेहनत कर रही है, और इसी तरह से सफलता का यह सिलसिला जारी रहेगा।” वहीं, विद्यालय के निदेशक हरेंद्र सर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “भीतर पड़ा है डर मन का, तो घर जाओ असफलता पाकर। जीवन मिला है मानव तन का, तो तर जाओ सफलता पाकर।”
विद्यालय के प्राचार्य डी. के. सर ने भी सफल छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और कहा, “आप सभी इसी तरह आगे बढ़ते रहें, ताकि हम शिक्षकों को आपके मार्गदर्शन में सेवा करने की ऊर्जा मिलती रहे।”
वुडबाइन प्रिपरेटरी स्कूल की यह उपलब्धि न केवल सारण जिले में बल्कि पूरे राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बन रही है। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र इस सफलता से बेहद गर्वित और उत्साहित हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 29, 2026खेलसारण में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मुकेश यादव बने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष
- August 29, 2026छपरासारण में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से पहले निपटेंगे जमीन विवाद, DM-SSP ने बनाई नई रणनीति
- August 29, 2026छपरासारण में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए SDPO के स्तर पर बनेगी डेडिकेटेड टीम
- August 29, 2026क्राइमChhapra Crime News: लूट से लेकर आर्म्स एक्ट तक के मामलों में वांछित मोनू सैनी पुलिस के हत्थे चढ़ा



