छपरा के रास्ते ग्वालियर से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

छपरा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ग्वालियर से बरौनी के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत कर दी है। यह स्पेशल ट्रेन (संख्या 04137/04138) सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी।
ग्वालियर से ट्रेन संख्या 04137 हर रविवार और बुधवार को चलेगी, जिसकी शुरुआत 6 अप्रैल 2025 से होकर 29 जून 2025 तक कुल 25 फेरे होंगी।
वहीं बरौनी से वापसी में ट्रेन संख्या 04138 हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी, जिसकी सेवा 7 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 30 जून 2025 तक कुल 25 फेरे पूरे करेगी।
यह ट्रेन प्रयागराज, वाराणसी, बलिया और छपरा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को खासा लाभ होगा।
गाड़ी की संरचना:
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे, जिनमें –
1 डब्ल्यूजीएससीज़ेड
3 डब्ल्यूजीएसीसीएन (AC थर्ड टियर)
3 डब्ल्यूजीएससीएन (स्लीपर कोच)
9 जनरल कोच (GS)
2 जीएसएलआरडी (गार्ड व लगेज कोच)
शामिल हैं। यह ट्रेन एक स्पेयर रेक पर आधारित होगी।
Author Profile

Latest entries
क्राइमJune 12, 2026सारण में पत्नी की हत्या कर शव को किया गायब, तीन साल बाद कोर्ट से मिली उम्र कैद की सजा
क्राइमJune 12, 2026सारण में जहरीली शराब पिलाकर हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां



