छपरा के रास्ते भागलपुर से उधना तक 22 कोच वाली स्पेशल ट्रेन की सौगात, भीड़ का झंझट खत्म

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 09019/09020 उधना-भागलपुर-उज्जैन अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 04 नवम्बर, 2024 को तथा भागलपुर से 06 नवम्बर, 2024 को 01 फेरे के लिये किया जायेगा।
उधना से खुलने का समय और रूट जानिए
09019 उधना-भागलपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 04 नवम्बर, 2024 को उधना से 11.15 बजे प्रस्थान कर सूरत से 11.30 बजे, सायन से 11.44 बजे, भरूच से 12.17 बजे, बड़ोदरा से 13.30 बजे, गोधरा से 14.32 बजे, रतलाम से 17.40 बजे, उज्जैन से 20.10 बजे, दूसरे दिन संत हिरदाराम नगर से 00.35 बजे, बीना से 04.05 बजे, सागर से 05.35 बजे, दमोह से 07.05 बजे, कटनी मुड़वारा से 10.05 बजे, सतना से 11.55 बजे, मानिकपुर से 14.30 बजे, प्रयागराज से 16.40 बजे, बनारस से 19.00 बजे, गाजीपुर सिटी से 20.35 बजे, छपरा से 23.05 बजे, तीसरे दिन सोनपुर से 00.15 बजे, हाजीपुर से 00.35 बजे, बरौनी से 02.30 बजे, किऊल से 03.30 बजे, अभयपुर से 04.12 बजे, जमालपुर से 04.32 बजे एवं सुल्तानगंज से 05.02 बजे छूटकर भागलपुर 07.00 बजे पहुंचेगी ।
09020 भागलपुर-उज्जैन अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 06 नवम्बर, 2024 को भागलपुर से 10.00 बजे प्रस्थान कर सुल्तानगंज से 11.04 बजे, जमालपुर से 11.32 बजे, अभयपुर से 11.57 बजे, किऊल से 12.37 बजे, बरौनी से 14.00 बजे, हाजीपुर से 16.15 बजे, सोनपुर से 16.35 बजे, छपरा से 18.05 बजे, गाजीपुर सिटी से 20.35 बजे, बनारस से 22.05 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज से 00.40 बजे, मानिकपुर से 02.25 बजे, सतना से 05.05 बजे, कटनी मुड़वारा से 06.45 बजे, दमोह से 08.32 बजे, सागर से 10.22 बजे, बीना से 12.02 बजे तथा संत हिरदाराम नगर से 15.35 बजे छूटकर उज्जैन 20.30 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



