Railway News: जापानी तकनीक से सशक्त छपरा SPART, 5S सर्टिफिकेशन से बढ़ी आपदा में रेस्क्यू क्षमता
दुर्घटना राहत कार्यों में आएगी नई तेजी

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत छपरा में तैनात स्पेशल क्लास दुर्घटना राहत यान SPART (Self Propelled Accident Relief Train) को अत्याधुनिक 5S कार्य प्रबंधन प्रणाली के तहत प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार एवं मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, सटीक मार्गदर्शन तथा कर्मचारियों के सतत अथक परिश्रम का प्रतिफल है।
वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एंड वैगन) अनुभव पाठक के नेतृत्व में छपरा SPART को आधुनिकतम संसाधनों और सुविधाओं से सुसज्जित किया गया। इसके पश्चात सभी संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर थर्ड पार्टी एजेंसी के माध्यम से व्यापक सर्वे कराया गया। इस सर्वे में जापान की प्रसिद्ध 5S प्रक्रिया और तकनीकों को अपनाते हुए प्रत्येक बिंदु पर क्रमबद्ध तरीके से कार्य किया गया।
आपात स्थिति में तेज और प्रभावी राहत
5S प्रणाली के तहत SPART यान में प्रत्येक छोटे-बड़े सामान, टूल किट और मशीन के लिए प्राथमिकता के आधार पर निश्चित स्थान निर्धारित किया गया है। दुर्घटना के समय त्वरित उपयोग हेतु लाल, हरा और नीला जोन चिन्हित किए गए हैं, जिससे प्राथमिक, अति आवश्यक एवं सामान्य आवश्यक संसाधनों की पहचान तुरंत हो सकेगी। इससे आपात स्थिति में समय की बचत होगी और राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकेगा।
Job Mela: छपरा के बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा मौका, 98 पदों पर होगी भर्ती, 19 हजार सैलरी प्रतिमाह मिलेगी
मेडिकल और सुरक्षा व्यवस्था और सशक्त
मेडिकल उपकरण जैसे स्ट्रेचर, सीढ़ियां, दवाइयां, सर्जिकल सामग्री, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड के समीप सुव्यवस्थित ढंग से रखे गए हैं, ताकि घायल यात्रियों को मौके पर ही त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके। बायो-डिग्रेडेबल मेडिकल डस्टबिन के प्रयोग से संक्रमण की संभावना को न्यूनतम किया गया है।
अग्निशामक यंत्रों के उपयोग हेतु कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे आग लगने की स्थिति में कम से कम समय में स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। प्रमाणन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर SPART यान के अधिकांश स्टाफ को आकस्मिक चिकित्सा, प्राथमिक उपचार, CPR और अस्थमा अटैक जैसी आपात स्थितियों के प्रबंधन का भी प्रशिक्षण दिया गया है।
सारण DM ने की बड़ी पहल, अब इंजरी रिपोर्ट मिलेगी ऑनलाइन, जानिए कैसे बदलेगी न्यायिक प्रक्रिया
सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन का नया मानक
अत्यंत ज्वलनशील ऑयल एवं अन्य खतरनाक वस्तुओं का वर्गीकरण कर सुरक्षित स्थान निर्धारित किया गया है, जिससे आंतरिक दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम हो गई है। यान में तैनात कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि शारीरिक रूप से सक्षम और दक्ष कर्मचारी ही सेवा में रहें।
हर उपकरण और सामग्री पर स्पष्ट नाम और स्टिकर लगाए गए हैं, जिससे आपात स्थिति में उन्हें ढूंढना आसान हो गया है। 5S से संबंधित स्वच्छता, छंटनी, मानकीकरण, सुरक्षा निर्देश और जागरूकता पोस्टरों के माध्यम से कर्मचारियों में अनुशासन और कार्य-संस्कृति का स्तर और ऊंचा हुआ है।
60 सेकंड में मिलेगा हर उपकरण
5S प्रणाली के लागू होने से अब कार्य क्षेत्र पूरी तरह संगठित और स्वचालित हो गया है। किसी भी आवश्यक उपकरण को मात्र 60 सेकंड के भीतर प्राप्त किया जा सकता है। मशीनों और उपकरणों की नियमित सफाई व रखरखाव 5S मानकों के अनुसार होने से अव्यवस्था, गंदगी या गैर-मानक स्थिति की कोई गुंजाइश नहीं बची है।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) अनुभव पाठक ने QSFI की ओर से समाड़ी विभाग के सभी कर्मचारियों को 5S सर्टिफिकेशन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 5S एक ऐसी कार्य प्रणाली है जो कार्यस्थल पर बेहतर, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण बनाती है।
उन्होंने बताया कि 5S के पांच चरण— 1S: पुनर्व्यवस्था, 2S: सुव्यवस्था, 3S: सफाई, 4S: मानक स्थापित करना, 5S: जागरूकता लाना—किसी भी स्थान पर आसानी से लागू किए जा सकते हैं और इससे स्थायी स्वच्छता एवं कार्य-कुशलता स्वतः विकसित होती है। छपरा SPART को मिला यह 5S प्रमाणन न केवल वाराणसी मंडल के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह रेलवे के दुर्घटना राहत और मानव जीवन सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भी देखा जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 27, 2026क्राइमWithdraws NEET Protest FIR: बिहार सरकार वापस लेगी NEET आंदोलन की सभी FIR, गिरफ्तारों की होगी रिहाई
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में



