छपरा में पुलिस की गाड़ी से बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत

छपरा। छपरा में पुलिस प्रशासन के बस से एक बारात सड़क हादसा हुआ है सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी है. घटना सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया के समीप नेशनल हाईवे की है. जानकारी के अनुसार सिताब दियारा में जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह से लौट रही पुलिस की बस चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. सिताबदियारा की तरफ से आ रही बस और छपरा के तरफ से आ रहे बाइक सवार के बीच टक्कर हो गई और बाइक बस में ही फस गई बाइक बस में फस कर कुछ दूरी तक घसीटते हुए गई जिसमें तीनों बाइक सवार भी फस गए और उनकी मौत हो गयी. बस में बाइक फसने के कारण आग लग गयी. मृतकों में सत्यनारायण माझी के पुत्र बबलू माझी, सुखलाल माझी के पुत्र कुंदन माझी तथा किशोर माझी शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही रिविलगंज थाने की पुलिस पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. तीनों मृतक मजदूर थे और मजदूरी करके अपने घर लौट रहे थे तभी देवरिया के पास यह घटना हुई. जिसमें तीनों मजदूरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी







