सारण में शिक्षा को सुधारेंगे डीएम, CSR सेल का होगा पुर्नगठन, चलेगा सारण गुरू अभियान

छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज सीएसआर सेल, सारण पुस्तकालय एवं सारण गुरु अभियान को लेकर बैठक की गई। सीएसआर सेल के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि इसे और भी प्रभावी स्वरूप देने की आवश्यकता है, इसलिये इसका पुनगर्ठन किया जायेगा।
पैसे का उपयोग केवल शिक्षा के विकास के लिए ही किया जाएगा
हर बैंक सीएसआर सेल का सदस्य होता है, हर उद्यमी भी सीएसआर सेल का सदस्य होता है। डीएम, डीडीसी सहित कई वरीय पदाधिकारी सदस्य होंगे। बैंक के मैनेजर, आईओसीएल, पावर ग्रिड कंपनी के प्रतिनिधि भी इसमें सदस्य होंगे। सीएसआर सेल का कॉर्पस शिक्षा से संबंधित अलग अलग विशेष कार्यों में इस्तेमाल होगा मसलन पब्लिक लाइब्रेरी, सारण गुरु आदि। इस पैसे का उपयोग केवल शिक्षा के विकास के लिए ही किया जाएगा, किसी और गतिविधि के लिए नहीं।
सारण पुस्तकालय बनाने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अहम योगदान:
सारण पुस्तकालय का संचालन भी सीएसआर निधि से ही किया जा रहा है और आगे भी होता रहेगा। पुस्तकालय में हर दिन एक हिंदी और एक अंग्रेजी का अखबार नियमित रूप से आएगा। इसके अलावा मैगजीन भी मंगवाए जाएंगे जो प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को तैयारी में मदद करेगी। सारण पुस्तकालय बनाने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अहम योगदान रहा है।
समाज के सक्षम लोग एवं संस्थान के युवाओं की पढ़ाई लिखाई में सहयोग कर अपना योगदान दें:
इसके अलावा पुस्तकालय के बाहर एक क्यूआर कोड होगा जिसमें छात्र-छात्राएं पचास रुपए फीस जमा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई अन्य व्यक्ति भी डोनेट करना चाहे तो कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जरूरी है कि समाज के सक्षम लोग एवं संस्थान के युवाओं की पढ़ाई लिखाई में सहयोग कर अपना योगदान दें। एक दिन जब कोई छात्र सारण पुस्तकालय से तैयारी करके सफल होकर निकलेगा तो ये खर्च करना सफल माना जाएगा। पुस्तकालय एक जीवंत संस्थान है, नई किताबें आती रहनी चाहिए।
पत्रकारों को भी किया जायेगा शामिल:
उन्होंने कहा कि सारण गुरु के सदस्य के रुप मे होंगे सेवानिवृत शिक्षक, प्रधानाध्यापक, ज़िला के जानेमाने पत्रकारों को भी शामिल किया जायेगा। डीएम स्तर की निगरानी समिति प्रतिवर्ष सारण गुरु के कामकाज की जांच करेगी। ज़िला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी पदेन समिति के सदस्य होंगे।
सारण के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को शैक्षणिक गतिविधियों का ऑनलाइन वीडियो बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस उद्देश्य के लिए गणित और विज्ञान के शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। मासिक तौर पर शिक्षक अपने विषयों के वीडियो बनाने में योगदान देंगे।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा प्रभारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







