छपरा के रास्ते समस्तीपुर से नागपुर तक चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 01207/01208 नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन नागपुर से 30 अक्टूबर से 13 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार तथा समस्तीपुर से 31 अक्टूबर से 14 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को 03 फेरों के लिये किया जायेगा।
01207 नागपुर-समस्तीपुर त्यौहार विशेष गाड़ी 30 अक्टूबर से 13 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से 10.40 बजे प्रस्थान कर बैतूल से 13.00 बजे, इटारसी से 15.50 बजे, भोपाल से 17.48 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 22.40 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल 04.20 बजे, ऐषबाग से 06.05 बजे, गोण्डा से 08.45 बजे, बस्ती से 10.20 बजे, गोरखपुर से 11.55 बजे, छपरा से 16.00 बजे, हाजीपुर से 17.30 बजे, तथा मुजफ्फरपुर से 19.00 बजे छूटकर समस्तीपुर 21.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 01208 समस्तीपुर-नागपुर त्यौहार विशेष गाड़ी 31 अक्टूबर से 14 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को समस्तीपुर से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मुजफ्फरपुर से 00.35 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, छपरा से 03.15 बजे, गोरखपुर 07.20 बजे, बस्ती से 08.25 बजे, गोण्डा से 10.05 बजे, ऐषबाग से 12.00 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.35 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.(झांसी) से 17.30 बजे, भोपाल से 23.55 बजे, तीसरे दिन इटारसी से 02.00 बजे, तथा बैतूल से 04.00 बजे छूटकर नागपुर 07.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



