छपरा में चलती ट्रेन में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, भगवान बनकर आया टीटीई ने सीपीआर देकर बचा ली जान

छपरा। एकबार फिर चलती ट्रेन में टीटीई ने ‘भगवान’ बनकर एक यात्री की जान बचाई है। छपरा में यात्रा के दौरान अचानक अचेत हुए बुजुर्ग की जान बचाने के लिए भारतीय रेल के टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन ने पूरी जान लगा दी। चलती ट्रेन में बुजुर्ग को सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) और माउथ-टू-माउथ ऑक्सीजन सपोर्ट देने की वजह से उनकी जान बच गई।
जनरल कोच में यात्रा कर रहा था बुजुर्ग
दरअसल अमृतसर से हाजीपुर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) के जनरल कोच में एक बुजुर्ग दंपत्ति यात्रा कर रहे थे। अचानक 70 वर्षीय बुजुर्ग की तबियत बिगड़ी और वो अचेत हो गए। तभी उनकी पत्नी चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाने लगी। महिला को देख टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन कुमार मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग की स्थिति को देख बिना समय गवाएं वो CPR और माउथ-टू-माउथ ऑक्सीजन सपोर्ट देना शुरू किया।
पांच मिनट में आया स्थिति में सुधार:
करीब 5 मिनट तक लगातार कोशिश के बाद यात्री की स्थिति में सुधार दिखना शुरु हो गया। जिसके बाद बुजुर्ग ने अपनी आंखें खोली और उठकर बैठ गए। जिसके बाद कोच में मौजूद सवारियों ने कहा कि टीटीई साहब भगवान का दूत बनकर आए हैं। ट्रेन के छपरा पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
रेलवे कर्मचारियों द्वारा बुजुर्ग यात्री के जीवन बचाने की यह घटना जिसने भी सुनी उसने उनकी सराहना की। बुजुर्ग यात्री ने रेलवे कर्मचारियों को हृदय से धन्यवाद किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



