छपरा में अनियंत्रित कार ने मासूम को रौंदा, मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक पीटा

छपरा। सारण जिले तरैया थाना क्षेत्र के अमनौर-तरैया मुख्य पथ पर मुरलीपुर हीरो एजेंसी के पास कार दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालकों को खदेड़कर पकड़ लिया और हाथ मुक्के से मारने लगे, सूचना मिलते तुरंत पहुंची पुलिस ने कार चालक को भीड़ से बचाने में जुट गई, लेकिन भीड़ ने कार चालक एवं पुलिस पर भी मुक्का चलाने लगे, पुलिस ने किसी तरह भीड़ से कार चालक को बचाया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण में कार को भी कुचल डाला और एसएच को जमकर आवागमन को ठप कर दिया।
सूचना मिलते ही मसरख डीएसपी के साथ तमाम पुलिस बल पहुंचकर मामला को समझा बूझकर शांत करने में जुटे, लेकिन लोगों ने कार चालक को लापरवाही बताते हुए सड़क को जाम रखा । घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मुरलीपुर गांव निवासी सिपाही महतो के 8 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार सड़क पार कर रहा था, तभी अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दिया, जिससे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है और कार चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी







