Jamin Registry: जमीन की रजिस्ट्री में बिहार ने बनाया रिकॉर्ड, 8,606 डीड निबंधित, एक दिन में सबसे ज्यादा 48.44 करोड़ राजस्व संग्रह
टॉप-10 व्यस्त दिनों में दिसंबर के तीन दिन

Bihar Jamin Registry। राज्य में वर्ष 2025 संपत्ति निबंधन के लिए यादगार रहा। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष के सबसे अधिक निबंधन वाले दिनों में दिसंबर ने बाजी मारी है। टॉप-10 दिनों की सूची में दिसंबर के तीन दिन शामिल हैं, जिनमें 30 दिसंबर शीर्ष पर रहा। इस दिन राज्य भर में रिकॉर्ड 8,606 डीड का निबंधन हुआ और 48.44 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसी तरह 12 दिसंबर को 7,032 डीड निबंधित हुए, जिससे 41.91 करोड़ और 17 दिसंबर को 6,349 डीड निबंधन से विभाग को 41.69 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।
सारण के डीएम ने भू-अर्जन मुआवजे की फाइलें खंगालीं, मुआवजे में देरी पर DLAO से स्पष्टीकरण
विभाग की सूची के अनुसार, 8 अगस्त को (6,725 डीड, 41.94 करोड़), 18 जून (8,519 डीड, 38.97 करोड़), 23 जून (6,695 डीड, 38.39 करोड़), 21 मार्च (7,185 डीड, 37.83 करोड़), 19 नवंबर (7,039 डीड, 37.66 करोड़), 26 मार्च (7,175 डीड, 36.82 करोड़) और 20 जून (7,780 डीड, 36.80 करोड़) रहे।
सबसे अधिक निबंधन का नया रिकॉर्ड
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ऑनलाइन सुविधाओं की उपलब्धता, पारदर्शी प्रक्रिया और राज्य सरकार की नीतियों के कारण संपत्ति निबंधन में यह उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई है। खासकर दिसंबर में वर्ष अंत और छुट्टियों से पहले लोग अपनी संपत्ति के लेन-देन को पूरा करने के लिए सक्रिय हुए, जिससे एक दिन में सबसे अधिक निबंधन का नया रिकॉर्ड बन पाया है। यह बढ़ोतरी केवल राजस्व वृद्धि ही नहीं, बल्कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों के मजबूत होने और लोगों के बीच संपत्ति लेन-देन को लेकर बढ़ते विश्वास का भी प्रमाण है। अब लोग बिना किसी झिझक के संपत्ति की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।
Arms license canceled: सारण DM ने 8 हथियार का लाइसेंस किया रद्द, विक्रय को मिली प्रशासनिक मंजूरी
मोबाइल पर मिल रही निबंधन की सूचना: निबंधन महानिरीक्षक
विभाग की इस उपलब्धि पर उत्पाद आयुक्त-सह-निबंधन महानिरीक्षक अंशुल अग्रवाल ने कहा कि विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार सभी निबंधित डीड की प्रति वाट्स एप और एसएमएस के जरिए पक्षकारों को तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है। इससे निबंधन कराने वाले लोगों को काफी सहूलियत हो रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच







