सारण में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट के दौरान PhonePay कर्मी को गोली मारकर किया घायल

छपरा। सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के आइटीबीपी कैंप के पास अपराधियों ने फोन पे कर्मी से लूटपाट के दौरान सोमवार को दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं सहकर्मी ने घायल फोन पे कर्मी को इलाज के लिए जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घटना के सूचना मिलने के बाद जलालपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
घायल कर्मी की पहचान सिवान जिला के बड़हड़िया थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी मदन राम के पुत्र अनिल कुमार रवि के रूप में हुई है. गोली उसके सीने में लगी है जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसके कारण बेहतर ईलाज के लिए उसको PMCH पटना रेफर कर दिया गया है।
घटना के मिली जानकारी के अनुसार फोन पे कर्मी अपने बाइक से छपरा के तरफ जा रहे थे तभी अपाची बाइक पर सवार तीन की संख्या में गमछा से मुँह बंधे अपराधियों ने रोक कर बैग और पैसा लूट की कोसिस करने लगे जिसका विरोध करने पर गोली मार दिए. जिसके बाद उसके सहकर्मी ने हला किया तो अपराधियों ने लूट की घटना को बिना अंजाम दिए ही मौके से फरार हो गए।
इस घटना का सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर जलालपुर थाना की पुलिस मामले के जांच में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



