छपरा के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के साथ मनाया गया लालू यादव का जन्मदिन

छपरा। गरीबों के मसीहा गुदरी के लाल लालू प्रसाद यादव का ७६ वा जन्म दिवस छपरा में राजेंद्र स्टेडियम के समीप गरीबों की झुग्गी झोपड़ी में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा महासचिव सागर नौशेरवां के नेतृत्व में आज मनाया गया।उक्त अवसर पर सभी ने उनको शुभकामना दी एवम उनके दीर्घायु एवम स्वास्थ्य के लिए कामना की,महासचिव सागर नौशेरवां एवम जिला अध्यक्ष सुनील राय ने संयुक्त रूप से बताया की अभी देश के संविधान पर जो खतरा मंडरा रहा है तथा भाजपा द्वारा देश को जो बांटने की साजिश चल रही है ऐसे समय में देश को लालू जी जैसे नेता के मार्गदर्शन की सख्त जरूरत है
जो भाजपा जैसे घिनौनी पार्टी को धूल चटा सके, समूचा देश लालू जी की ओर टिकटिकी भरी निगाहों से देख रहा है,, उक्त अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गरीब बच्चे के अतिरिक्त तरैया के पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय,जिलानी मोबीन,श्याम जी प्रसाद,अनिल यादव,उर्मिला यादव,बलिराम राय ,सुपेंद्र चौधरी,विजय मिश्र,गौतम यादव,गुड्डू सिंह,उमेश राय, बड़ा बाबू,डॉक्टर रमेश प्रसाद,उपेंद्र राय,सोनू राय,मनोहर यादव,राजू राय, इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



