संजीवनी संस्कार स्कूल में दीपावली पर छात्रों ने बनाई आकर्षक रंगोली

छपरा। शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल में शनिवार को दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक रंग में रंगोली बनाकर दीपावली मनाई गई। प्रतियोगिता में काफी संख्या में छात्र शामिल हुई।रंगोली प्रतियोगिता में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भी छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाया गया रंगोली आकर्षक था।
क्लास वन कृष्णा कुमार,क्लास वन के प्रियस कुमार, क्लास थ्री की शेर्या, क्लास वन आर्यन अंशु, क्लास टू के अंश पांडेय, क्लास टू के आदित्या, क्लास टू के लकी राज, क्लास वन की अंशिका एल्केजी ए की तृषा शर्मा, क्लास 4 की वैष्णवी, युकेजी की शुरभि सिंह, एलकेजी ए के छात्रों ने एक से एक आकर्षक घेरवनदा, मोमबती, दीया, पेंटिग बनाई।
विद्यालय के प्रचार्य रणजीत भगत ने कहा की कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में कला के प्रति रूचि जागृत होती है साथ ही उनके मानसिक चेतना का विकास होता है. इस मौके पर रंजीत भगत प्राचार्य ,रितु कुमारी ,ज्योति सिंह, ममता कुमारी, प्रकाश गोस्वामी ,कुमारी कल्पना, शिशीर श्रीवास्तव, जन्मेजय सिंह, संदीप शर्मा,सीमा मिश्रा,सुरभि कुमारी साबिया,पूजा कुमारी,कमलेश कुमार मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



