रिविलगंज में अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत
छपरा। छपरा में तेज रफ्तार वाहनों का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा। जिससे आए दिन जिले में कहीं ना कहीं सड़क हादसे देखने को मिल रहा है। ताज़ा मामला जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के बैजूटोला काली मंदिर की समीप छपरा मांझी मुख्य मार्ग की है, जहाँ गुरुवार की शाम में तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के रामपुर सीरिसिया गांव निवासी स्व हनीफ मिया के पुत्र 65 वर्षीय मोहम्मद मुस्लिम आंसरी के रूप में हुई है। जो कोलकाता पुलिस से सेवानिवृत्ति थे।
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने रिविलगंज थाना अध्यक्ष को दी। जिसके बाद थाना अध्यक्ष ने ट्रक समेत चालक को पकड़ने में सफल रहे। घटना के सम्बन्ध में बताया गया की मृतक छपरा के तरफ से बाइक से अपने भतीजे के साथ घर लौट रहे थे कि बैजूटोला काली मंदिर के पास अपनी बाइक खड़ी कर लघु संका करने के लिए रोड उस तरफ जा रहे थे तभी मांझी के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने कुचल दिया।
जिसके कारण मौके पर ही मौत हो गई। रिविलगंज थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम करने के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया। ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के दो पुत्र हैं जो फिलहाल अभी बाहर में हैं वही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



