
छपरा। सारण जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने लूट और पुलिस पर हमले जैसे गंभीर मामलों में वांछित अपराधियों को दबोच लिया है। इस कार्रवाई में कुल 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 1 विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
गरखा और मांझी थाना क्षेत्र में छापेमारी
गुप्त सूचना के आधार पर गरखा थाना और मांझी थाना की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
- गरखा थाना कांड संख्या 453/18 (पुलिस पर हमला) में 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
- गरखा थाना कांड संख्या 70/24 (लूट) में 1 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध किया गया।
- वहीं मांझी थाना कांड संख्या 43/23 (पुलिस पर हमला) में 1 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
- भुखल महतो, पिता – परिक्षण महतो, साकिन – भगवानी छपरा, थाना – गरखा। (पुलिस पर हमला)
- बिजली महतो, पिता – जम्मू महतो, साकिन – भगवानी छपरा, थाना – गरखा। (पुलिस पर हमला)
- अमित सिंह, पिता – अनिल सिंह, साकिन – डोहर, थाना – रसूलपुर। (पुलिस पर हमला)
अपराधी अमित सिंह का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अमित सिंह कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, उत्पाद अधिनियम और पुलिस पर हमला जैसे संगीन मामले शामिल हैं। अब तक उसके खिलाफ रसूलपुर और मांझी थानों में दर्ज 7 बड़े मामलों का ब्योरा सामने आया है।
| क्रम संख्या | थाना / कांड संख्या | तिथि | दर्ज धाराएँ | अपराध का प्रकार / अधिनियम |
|---|---|---|---|---|
| 1 | रसूलपुर थाना कांड सं. 112/16 | 03.12.2016 | धारा 420 भा.दं.वि. एवं 25 (1-बी)/26 आर्म्स एक्ट | ठगी व अवैध हथियार |
| 2 | रसूलपुर थाना कांड सं. 63/18 | 22.06.2018 | धारा 147/148/149/323/307/504/506/427/379 भा.दं.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट, SC/ST Act (3(1)(r)(v), 3(2)(a)) | मारपीट, हत्या का प्रयास, लूट, SC/ST एक्ट |
| 3 | रसूलपुर थाना कांड सं. 64/18 | 22.05.2018 | धारा 147/148/149/323/307/504/506/427/447 भा.दं.वि. एवं SC/ST Act (3(1)(r)(v), 3(2)(v)(a)) | मारपीट, हमला, जमीन विवाद, SC/ST एक्ट |
| 4 | रसूलपुर थाना कांड सं. 100/19 | 19.07.2019 | धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 | शराब से जुड़ा अपराध |
| 5 | मांझी थाना कांड सं. 245/16 | 20.10.2016 | धारा 392 भा.दं.वि. | लूट |
| 6 | मांझी थाना कांड सं. 43/23 | 05.02.2023 | धारा 147/148/149/341/323/325/307/353/332/333 भा.दं.वि. | हमला, पुलिस पर हमला, हत्या का प्रयास |
| 7 | मांझी थाना कांड सं. 31/20 | 08.02.2020 | धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 | शराब से जुड़ा अपराध |
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस अभियान में गरखा और मांझी थाने के थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और फरार अभियुक्तों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







