Chhapra News: शहीद BSF SI इम्जियात के परिजनों से मिले CM नीतीश, कर दी 5 बड़ी घोषणा
बेटे को मिलेगी सरकारी नौकरी, गांव में बनेगा अस्पताल

छपरा। जम्मू-कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज़ को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शहीद के पैतृक गांव, सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत जलाल बसंत पंचायत के नारायणपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया।
50 लाख रुपये की सम्मान राशि
मुख्यमंत्री ने शहीद के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और उन्हें धैर्य रखने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने बिहार सरकार की ओर से शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं:
मुख्यमंत्री ने मौके पर शहीद की शहादत को अमर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:
- शहीद के पुत्र को दी जाएगी सरकारी नौकरी – राज्य सरकार शहीद के बेटे को योग्यतानुसार सरकारी सेवा में नियुक्त करेगी।
- सड़क का नामकरण – चिंतामनगंज पुल से रहमपुर बाजार तक दो किलोमीटर लंबे पथ का नाम “शहीद मोहम्मद इम्तियाज़ पथ” रखा जाएगा।
- शहीद द्वार का निर्माण – जलाल बसंत पंचायत में गांव के प्रवेश द्वार पर “शहीद द्वार” का निर्माण कराया जाएगा।
- स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना – नारायणपुर गांव में एक नया स्वास्थ्य उपकेंद्र खोला जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
- शहीद स्मारक का निर्माण – गांव में शहीद मोहम्मद इम्तियाज़ की स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जम्मू-काश्मीर में पाकिस्तान के बीच गोलीबारी में सारण के लाल BSF जवान मोहम्मद इम्तियाज शहीद
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहम्मद इम्तियाज़ की शहादत देश के लिए गौरव की बात है और सरकार उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है।
स्थानीय लोगों में भावुक माहौल
मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरे गांव में भावुक माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोग शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए। हर किसी की आंखें नम थीं, लेकिन साथ ही गर्व भी था कि उनके गांव का बेटा देश के लिए बलिदान हुआ।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर



