छपरा शहर के जेडी सेंट्रल हाईस्कूल में मेहंदी रचाओ- राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
छपरा। शहर के भिखारी चौक स्थित जेडी सेंट्रल हाई स्कूल कुशवाहा कंपलेक्स एवं दूसरे ब्रांच जेडी सेंट्रल हाई स्कूल आवासीय शेरपुर में छात्रा-छात्राओं के द्वारा मेहंदी रचाओ- राखी बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि महिला थाना के थानाध्यक्ष हेमलाता कुमारी ने बच्चों के द्वारा बनाये गयी राखी तथा मेहंदी का अवलोकन किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का दिखाया। बच्चों ने खुद बनाये हुए राखी का प्रदर्शन किया ।
जिसके आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रा-छात्राओं को थानाध्यक्ष हेमलाता कुमारी ने सम्मानित किया। सीनियर ग्रुप में मेहंदी के लिए अनु कुमारी, आरती कुमारी, इच्छा कुमारी रिया कुमारी को पुरस्कार दिया गया । जबकि जूनियर बच्चों में अंशु कुमार ,यश कुमार, अंशु कुमार 2, को दिया गया। उसके बाद राखी के लिए सीनियर वर्ग में सत्यम कुमार ,आयुष कुमार, रितिका कुमारी, गुंजा कुमारी को दिया गया। इस मौके पर हेमलाता कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में रचनात्मकता बढ़ती है और आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने का गुण विकसित होता है। इसके लिए समस्त शिक्षकों बधाई दी जाती है, जो बच्चों में ऐसी रचनात्मकता लाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं।
विद्यालय के निदेशक धमेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। साथ ही क्राफ्ट बनाने में बच्चों की कुशलता बढ़ती है। इसके अलावा संस्कृति व परंपरा की भी जानकारी होती है। उन्होंने बताया कि समय समय पर बच्चों के अलग अलग गतिविधियां आयोजित की जाती रहती है। जिससे बच्चों में पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में बेहतर करने की क्षमता विकसित हो। निदेशक धर्मेंद्र कुमार राय, प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, बबिता सिंह, प्रिंसी प्रिया दूसरे ब्रांच के सीमा कुमारी,विकाश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



