Jamin Registry: छपरा में अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री, 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को डोर-स्टेप सुविधा
निबंधन कार्यालय में बनेगा हेल्प डेस्क, व्हाट्सऐप चैटबॉट से भी मिलेगी जानकारी

छपरा: जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बढ़ाने और आम लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सारण जिला प्रशासन ने नई पहल करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित स्कोर (SCOR) की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक में जमीन के क्रेताओं को जमीन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए निबंधन कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
निबंधन कार्यालय में बनेगा हेल्प डेस्क
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कई बार जमीन खरीदने वाले लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि किसी खाता या खेसरा की जमीन की कितनी बार बिक्री हो चुकी है। साथ ही उससे संबंधित जमाबंदी या खतियान की स्थिति क्या है, इसकी भी जानकारी नहीं मिलती। इसे ध्यान में रखते हुए निबंधन कार्यालय में हेल्प डेस्क को क्रियान्वित किया जाएगा।
यहां इच्छुक व्यक्ति को जमीन से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त ऑपरेटरों को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। उन्हें जमीन से जुड़े तकनीकी पहलुओं की समुचित जानकारी दी जाएगी, ताकि वे लोगों को सही और सटीक जानकारी दे सकें।
साथ ही हेल्प डेस्क के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और सूचनाओं का विवरण निबंधन कार्यालय के बाहर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। इससे आम लोगों को इसकी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
व्हाट्सऐप के माध्यम से मिलेगी जानकारी
बैठक में निबंधन विभाग की सेवाओं को और अधिक सुगम बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निबंधन विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं और जानकारियों को व्हाट्सऐप नंबर आधारित चैटबॉट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए सक्षम तकनीकी एजेंसी के चयन हेतु निविदा प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बुजुर्गों को मिलेगी डोर-स्टेप सुविधा
वरिष्ठ नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने बताया कि 1 अप्रैल से 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को जमीन के निबंधन के लिए मांग आधारित डोर-स्टेप सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत संबंधित अधिकारी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए उनके घर जाकर सेवा प्रदान करेंगे।
बैठक में जिला अवर निबंधक सहित सभी अन्य अवर निबंधक मौजूद रहे। इस दौरान निबंधन सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराApril 25, 2026रिविलगंज के अहिल्या उद्धार स्थल को मिलेगी नई पहचान! रामायण सर्किट से जोड़ने की पहल तेज
छपराApril 25, 2026Job Alert : छपरा में 10वीं पास के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 15 पदों के लिए होगा चयन
पटनाApril 25, 2026पटना हाईकोर्ट आतंकी हमले से भी पूरी तरह सुरक्षित, ATA ने मॉक ड्रिल से दिखाई काबिलियत
बिहारApril 23, 2026Jamin Registry: अब 80 वर्ष या इससे अधिक के बुजुर्गों को घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा, बनेगी मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट







