सारण के DIG विकास बर्मन ने 83 पुलिस इंस्पेक्टरों का किया तबादला

छपरा। सारण रेंज के 83 पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला हुआ है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए इन सभी पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। बता दे कि बिहार में सियासी उठा पटक के बीच सबसे पहले आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ।
फिर बड़े स्तर पर आईपीएस, अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारियों का तबादला हुआ। वही सारण रेंज के अब 83 पुलिस इंस्पेक्टर का अदला बदली किया गया है। सारण रेंज के उपमहानिरीक्षक विकास बर्मन ने विज्ञप्ति जारी करते हुए इन सभी पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला किया है।
उपमहानिरीक्षक विकास बर्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा पुलिस निरीक्षक कोटि के पदाधिकारी का स्थानांतरण करने का निर्देश मिला है। जिसके आलोक में सभी पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। इसमें छपरा जिला के 32 सीवान जिला के 22 गोपालगंज जिला के 29 पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है।
इन सभी को दूसरे जिला में स्थानांतरित करते हुए सेवा देने का निर्देश दिया गया है। सीवान जिला के रणधीर कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, मनीष कुमार शाह, रामबालेश्वर राय, अशोक कुमार, उज्जवल कुमार, अभिषेक कुमार, कैप्टन शाहनवाज, विपिन कुमार, रामबालक यादव, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, मोहम्मद तनवीर आलम, मनोज कुमार प्रभाकर, इंद्रदेव महतो, राजेश कुमार, रणधीर कुमार 2, कुमार वैभव, दिलीप कुमार, प्रवीण कुमार प्रभाकर, अजय कुमार और ध्रुव प्रसाद सिंह का स्थानांतरण छपरा और गोपालगंज में किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



