
पटना। बिहार के 6 जिलों में स्थित बेतिया राज की जमीन को राज्य सरकार के अधीन करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने अधिनियम, 2024 तथा नियमावली, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत अधिसूचना जारी की है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि जारी अधिसूचनाओं के माध्यम से कुल 7,272.16 एकड़ भूमि को बिहार राज्य में निहित किए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।
सारण में है 8.47 एकड़ जमीन
सचिव ने बताया कि अधिसूचित भूमि में गोपालगंज, सारण, सिवान, पटना, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों में स्थित संपत्तियों का विस्तृत विवरण प्रकाशित किया गया है। इसके अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले की 7,194.56 एकड़, पश्चिम चंपारण जिले की 14.77 एकड़, गोपालगंज जिले की 35.58 एकड़, सारण जिले की 8.47 एकड़, सिवान जिले की 7.29 एकड़ तथा पटना जिले की 11.49 एकड़ भूमि शामिल है।
उन्होंने कहा कि अधिसूचनाओं में संबंधित अंचल, मौजा, थाना संख्या, खाता संख्या, खेसरा संख्या तथा रकबा का स्पष्ट उल्लेख किया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, तथ्यपरक एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न हो सके।
बेतिया राज की संपत्तियां ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक महत्व की धरोहर
सचिव श्री सिंह ने कहा कि बेतिया राज की संपत्तियां ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक महत्व की धरोहर हैं। राज्य सरकार इन संपत्तियों के व्यवस्थित अभिलेखीकरण, संरक्षण तथा राज्यहित में उनके समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिसूचनाएं जारी होने के साथ ही संपत्तियों के राज्य में निहित होने की प्रक्रिया को कानूनी आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेतिया राज की संपत्तियों के संबंध में उठाया गया यह कदम राज्य की परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे भविष्य में इन परिसंपत्तियों का उपयोग विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि जारी सभी अधिसूचनाएं राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावी होंगी तथा विभाग द्वारा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिसूचना प्रकाशन के उपरांत सभी कार्रवाइयां संबंधित जिलों में नियमावली के हिसाब से की जाएंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 17, 2026क्राइमChhapra Court News: सारण में 10 साल पुराने मारपीट कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों को सजा, 5 साल का कारावास
- August 17, 2026छपराPM Surya Ghar Yojna: अब सारण में घर के छतों पर सोलर लगवाने पर मिलेगा 98 हजार रूपये, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष कैंप
- August 17, 2026छपराChhapra News: यूपी में सड़क हादसे में सारण के आर्मी के जवान और पिता की मौत, पुलिया से टकराई कार
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा



