किसान का बेटा मुकेश यादव ने BPSC में 9वीं रैंक लाकर बना SDM

बिहार।मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के विसनपुर निवासी मुकेश कुमार ने 67वीं बीपीएससी में 9वां रैंक हासिल कर गांव ही नहीं बल्कि जिला का नाम रोशन किया है।मुकेश कुमार ने अपने कड़ी मेहनत से Bpsc में 9वां स्थान प्राप्त कर एसडीएम का पद हासिल किया है। मुकेश को मिली इस सफलता से उत्साहित माता पिता व परिवार फुले नहीं समा रहे हैं।
उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार के परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। मुकेश के पिता एक किसान और माता गृहणी है। दो भाई और एक बहन में मुकेश घर का जेष्ठ पुत्र होने के नाते उनके ही ऊपर पूरी घर की जिमेवारी हैं।
मुकेश ने कहा कि आज वह जो भी है, वह अपने माता पिता और दादा दादी की उच्च संस्कार का फल है। उन्होंने कहा कि मेरी प्रारंभिक शिक्षा दसवीं तक गांव के ही स्कूल से की हैं। वहीं बारहवीं और स्नातक दरभंगा से किए हैं।
उन्होंने अपनी नौकरी की शुरुआत बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद से शुरू किया है। वर्तमान समय में समस्तीपुर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



