Fish Farming: मछलियों को बीमारियों से बचाएं, पूरक आहार में नमक मिलाकर खिलाएं
तालाब की मछलियां बीमार न हो इसलिए बाहरी पानी को रोके मछली पालक

पटना। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मछली पालकों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग ने मछलियों की देखभाल से संबंधित जरूरी सलाह जारी की है जिसमें बताया गया है कि अक्टूबर माह में मछलियों को देखभाल कैसे करनी चाहिए।
विभाग ने सलाह दी है कि मत्स्य पालक पूरक आहार का प्रयोग मछली के कुल वजन का 2 से 3 प्रतिशत की दर से करें। चूना का प्रयोग प्रति माह पीएच मान के अनुसार 15-20 किग्रा/एकड़ की दर से विशेषज्ञों की सलाह से करें और तालाब में बीमारी को रोकने के लिए बाहरी पानी (नाला का पानी) को नहीं आने दें। तालाब में कीड़ा एवं आग्रुलस के संक्रमण को रोकने के लिए विशेषज्ञों की सलाह से दवा प्रयोग करें।
महीने के अंत में तालाब में जाल चलवाएं। वहीं पंगेशियस तालाब में जाल चलाना वर्जित है। पूरक आहार में 10 ग्राम नमक प्रति किलोग्राम भोजन की दर से मिलाकर माह में 10 दिन लगातार मछलियों को खिलाएं। माह में एक बार वाटर सैनिटाइजर के रूप में पोटेशियम परमैंगनेट का प्रयोग 400 ग्राम प्रति एकड़ की दर से करें। पूरक आहार देने का समय सुबह 10 बजे एवं शाम 4 बजे निर्धारित करें।
तालाब के चारो तरफ रखें सफाई
तालाब का पानी अत्यधिक हरा होने पर चूना एवं रासायनिक खाद का प्रयोग बंद करें। पानी अत्यधिक हरा होने पर 800 ग्राम कॉपर सल्फेट या 20 किलोग्राम फिटकिरी प्रति एकड़ की दर से 100 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। तालाब में मछलियों को फफूंद एवं पारासाईटिक संक्रमण से बचाने के लिए 40 किलोग्राम नमक प्रति एकड़ की दर से 100 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। तालाब में पानी का स्तर 6 से 8 फीट के बीच में संतुलित रखें। तालाब के चारो तरफ साफ-सफाई रखें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







