
Newborn baby buying and selling racket: सारण पुलिस ने मानवता को झकझोर देने वाले नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त के संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मढ़ौरा थाना क्षेत्र से अपहृत ढाई माह के शिशु को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
छपरा सदर अस्पताल में DM-SSP ने की छापेमारी, 12 अवैध एंबुलेंस जब्त, 3.36 लाख रूपये जुर्माना
इस मामले में अब तक कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सटीक तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के कारण यह संवेदनशील मामला सफलतापूर्वक उजागर हो सका।
अपहरण की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
12 नवंबर 2025 को मढ़ौरा थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें पीड़िता ने बताया कि उनके ढाई माह के नवजात शिशु को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठा लिया गया है/अपहरण कर लिया गया है। आवेदन मिलते ही मढ़ौरा थाना कांड संख्या 746/25 दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
Chhapra Club: अब 7 मंजिला बनेगा छपरा क्लब, आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित
तकनीकी जांच और आसूचना से खुलती गई परतें
पुलिस टीम ने मामले की तह तक जाने के लिए तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन, मानवीय आसूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई की। अनुसंधान के क्रम में सामने आया कि यह घटना नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त से जुड़े संगठित गिरोह से संबंधित है।
पहले 4 फिर 2 और अभियुक्त गिरफ्तार
छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने पहले ही 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आगे की पूछताछ और अभियुक्तों की निशानदेही पर इस कांड में संलिप्त अन्तु राय को गिरफ्तार किया गया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मधेपुरा जिला के बिरेल गांव में छापेमारी कर पप्पु साह के घर से बिक्री किए गए नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया।
SHO Suspended: सारण SSP की जनसुनवाई में खुली लापरवाही की पोल, FIR नहीं करने पर SHO निलंबित
इस प्रकार इस जघन्य अपराध का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने अब तक कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और शिशु को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- अन्तु राय, पिता – चन्देश्वर राय
निवासी – बहारा, थाना – मोहनपुर, जिला – समस्तीपुर - पप्पु साह, पिता – नागेश्वर साह
निवासी – बिरेल गांव, थाना – भरांती, जिला – मधेपुरा
टीमवर्क से मिली सफलता
इस पूरे अभियान में थानाध्यक्ष मढ़ौरा सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम के समन्वित प्रयासों से ही इस संवेदनशील और जटिल मामले का सफल उद्भेदन संभव हो सका।
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा एवं नवजातों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानव तस्करी और शिशु खरीद-फरोख्त जैसे अमानवीय अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 12, 2026सारण में पत्नी की हत्या कर शव को किया गायब, तीन साल बाद कोर्ट से मिली उम्र कैद की सजा
क्राइमJune 12, 2026सारण में जहरीली शराब पिलाकर हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां







