छपरा में चोर बेखौफ़: जब्त बाइक थाना से चुरा ले गए बदमाश
छपरा। थाना परिसर जहां इलाके की विधि व्यवस्था संधारण में पुलिस चौबीस घंटे चुस्त दुरुस्त व हाई अलर्ट मोड में होती है ।
बावजूद यदि थाना परिसर से ही जप्त मोटरसाइकिल यदि चोर उड़ा ले जाए तो इसे आप क्या कहेंगे ? मामला मुफ्फसिल थाने की है जिसकी जानकारी पुलिस को तब हुई जब शराब कांड में पूर्व से थाने मे जप्त मोटरसाइकिल BRO4X-1592 का पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी नीलाम प्रमाण पत्र के साथ विक्री अधिपत्र लेकर नीलामी प्राप्त कर्ता एक व्यक्ति थाने पहुंचा जिसके बाद पुलिस के द्वारा उक्त न० के दोपहिए वाहन की परिसर में खोजबीन शुरू की गई किन्तु उसका कुछ भी पता नहीं चला ।
जिसके बाद अंत में अज्ञात चोर के विरूद्ध मुफ्फसिल थाने की वर्तमान सहायक अवर निरीक्षक सह मालखाना प्रभारी प्रतिमा कुमारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय का ज्ञापांक 400 मद्य निषेध दिनांक 25/2/22 के माध्यम से उक्त मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन न0 BRO4X- 1592 की नीलामी प्रमाण पत्र सह विक्री अधिपत्र प्राप्त होने के बाद थाना परिसर में उसकी काफी खोजबीन की गई किन्तु उसका कुछ भी पता नहीं चला वही दर्ज प्राथमिकी के अनुसार यह भी बताया गया है कि गायब मोटरसाइकिल का तत्कालीन मालखाना प्रभारी के द्वारा भी मुझे प्रभार नहीं सौंपा गया था इसलिए मुझे इसकी जानकारी नहीं थी साथ ही इस आशंका के साथ एक बात स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि थाना चाहरदीवारी विहीन है जिससे होकर स्थानीय ग्रामीणों का अक्सर आना जाना लगा रहता है।
लिहाजा अज्ञात चोरों द्वारा उक्त मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया। जाहिर है कि चोरों का दुस्साहस इतना कि थाना परिसर को भी निशाना बनाने से नहीं चुकते तो आम नागरिकों की क्या बात की जाए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



