Railway News: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 10 ट्रेनों का परिचालन होगा रद्द, 3 ट्रेनों का शर्ट टर्मिनेशन
रेलवे प्रशासन ने इनका संशोधित शेड्यूल जारी किया

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के बढ़नी स्टेशन पर चल रहे वाशिंग पिट निर्माण और कमीशनिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी अपग्रेडेशन के चलते 30 मई से 3 जून 2025 तक गोरखपुर, छपरा, सीवान, वाराणसी और शाहजहांपुर की ओर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने इनका संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
New Railway Line: इन 53 गांवों से होकर बिछेगी 240KM लंबी रेल लाइन, जमीन कीमतों में आयेगा भारी उछाल
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की जानकारी रेलवे की वेबसाइट, NTES ऐप या नजदीकी स्टेशन से प्राप्त कर लें। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के पूरा होने के बाद ट्रेन संचालन और अधिक सुरक्षित व सुलभ हो जाएगा।
Railway Ticket upgrade: रेलवे ने वेटिंग टिकट अपग्रेड नियमों में किया बड़ा बदलाव, फर्स्ट AC का सपना अब नहीं होगा पूरा
ये ट्रेनें रहेगी रद्द
- 31 मई को बढ़नी से चलने वाली गाड़ी संख्या 55040 (बढ़नी-नरकटियागंज) और 55074 (बढ़नी-गोरखपुर) रद्द रहेंगी.
- .31 मई को छपरा से चलने वाली 55055 (छपरा-गोरखपुर) और गोरखपुर से चलने वाली 55056 (गोरखपुर-छपरा) रद्द रहेंगी.
- . 31 मई 2025 को नकहा जंगल से चलने वाली 55071 (नकहा जंगल-नौतनवा) और 55076 (बढ़नी-नकहा जंगल) रद्द रहेंगी.
- . 31 मई 2025 को नरकटियागंज से चलने वाली 55095 (नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट) रद्द रहेगी.
- . 1 जून 2025 को गोरखपुर से चलने वाली 55031 (गोरखपुर-गोंडा), 55093 (गोरखपुर-गोंडा), 55098 (गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज), और नौतनवा से चलने वाली 55070 (नौतनवा-गोरखपुर) रद्द रहेंगी.
- . 1 जून 2025 को सीवान से चलने वाली 55035 (सीवान-गोरखपुर कैंट), 55037 (सीवान-थावे), और थावे से चलने वाली 55038 (थावे-सीवान) रद्द रहेंगी.
. 1 जून 2025 को गोंडा से चलने वाली 55091 (गोंडा-सीतापुर सिटी) और नकहा जंगल से चलने वाली 55069 (नकहा जंगल-नौतनवा) रद्द रहेंगी.
. - 2 जून 2025 को गोंडा से चलने वाली 55033 (गोंडा-सीतापुर), 55094 (गोंडा-गोरखपुर), और सीतापुर से चलने वाली 55034 (सीतापुर-गोंडा), 55092 (सीतापुर सिटी-गोंडा) रद्द रहेंगी.
- . 2 जून 2025 को नरकटियागंज से चलने वाली 55047, 55097 (नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट) और गोरखपुर कैंट से चलने वाली 55048 (गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज) रद्द रहेंगी.
- 2 जून 2025 को सीतापुर से चलने वाली 55059 (सीतापुर-शाहजहांपुर) और शाहजहांपुर से चलने वाली 55060 (शाहजहांपुर-सीतापुर) रद्द रहेंगी.
- 3 जून 2025 को गोंडा से चलने वाली 55032 (गोंडा-गोरखपुर), नरकटियागंज से चलने वाली 55039 (नरकटियागंज-बढ़नी), और गोरखपुर से चलने वाली 55073, 55075, 55096 (गोरखपुर-बढ़नी/नरकटियागंज) रद्द रहेंगी.
शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन:
- 30 और 31 मई 2025 को गोरखपुर से चलने वाली 75117 (गोरखपुर-बढ़नी) डेमू गाड़ी आनंद नगर में समाप्त होगी। यह आनंद नगर-बढ़नी के बीच रद्द रहेगी.
- 30 और 31 मई 2025 को बढ़नी से चलने वाली 75118 (बढ़नी-गोरखपुर) डेमू गाड़ी आनंद नगर से शुरू होगी. यह बढ़नी-आनंद नगर के बीच रद्द रहेगी.
- 31 मई 2025 को गोरखपुर से चलने वाली 55073 (गोरखपुर-बढ़नी) शोहरतगढ़ और 55075 (गोरखपुर-बढ़नी) सिद्धार्थनगर में समाप्त होगी.
Author Profile

Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना



