छपरा के रेल यात्रियों को मिली सौगात, आनंद विहार के लिए चलेगी सप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए सौगात मिली है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन द्वारा में यात्रियों की सुविधा हेतु 04018/04017 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस वाया औड़िहार,गाजीपुर सिटी, बलिया तथा छपरा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 24 अप्रैल से 29 मई, 2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा मुजफ्फरपुर से 25 अप्रैल से 30 मई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को 06 फेरों के लिये किया जायेगा।
24 अप्रैल से 29 मई तक चलेगी ट्रेन
04018 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 अप्रैल से 29 मई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 09.00 बजे प्रस्थानकर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली जं0 से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.35 बजे, लखनऊसे 17.45 बजे, सुल्तानपुर से 19.35 बजे, जौनपुर सिटी से 20.52 बजे, जौनपुर से 21.15बजे, औंड़िहार से 22.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.00 बजे, बलिया से 23.55 बजे दूसरे दिनसुरेमनपुर से 00.28 बजे, छपरा से 01.30 बजे तथा हाजीपुर से 02.45 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 04.30 बजे पहुँचेगी।
04017 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 25 अप्रैल से 30 मई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे प्रस्थान करहाजीपुर से 07.20 बजे, छपरा से 09.45 बजे, सुरेमनपुर से 10.06 बजे, बलिया से 10.55 बजे,गाजीपुर सिटी से 12.25 बजे, औंड़िहार 13.10 बजे, जौनपुर से 14.50 बजे, जौनपुर सिटी से 15.10 बजे, सुल्तानपुर से 16.30 बजे, लखनऊ से 18.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.30 बजे, बरेलीजं0 से 22.35 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.23 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 03.10 बजे पहुँचेगी।
9 एसी समेत लगेगा 22 कोच
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयानश्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूति प्रथम श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



