अब टिकट कैंसिल करते ही घंटे भर में पैसा वापस

नेशनल डेस्क। ट्रेन से सफर करने वालों को सबसे ज्यादा गुस्सा तब आता है, जब टिकट बुक न होने पर भी उनके खाते से पैसा कट जाता है। फिर इसे वापस पाने के लिए कई दिन इंतजार भी करना पड़ता है। इतना ही नहीं टिकट कैंसिल करने के बाद भी कई दिन पर पैसे वापस आते हैं। लेकिन, अब इस समस्या से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव कर रहा है, जिसके बाद लोगों को घंटे भर में ही रिफंड मिल जाएगा
IRCTC और सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) मिलकर महत्वपूर्ण बदलाव कर रहे हैं। इसके तहत अब टिकट बुक न होने की सूरत में अगर कस्टमर का पैसा कटा है तो 1 घंटे के भीतर वापस आ जाएगा इसी तरह, अगर किसी ने अपना टिकट कैंसिल कराया है तो उसे भी घंटेभर के भीतर पैसा वापस मिल जाएगा IRCTC जल्द ही इस सिस्टम को लागू करने की तैयारी में है, जिसका फायदा लाखों लोगों को मिलेगा अभी तक देरी से रिफंड मिलने की शिकायत रेलवे के लिए सबसे ज्यादा मुसीबत पैदा करती रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



