सारण में बिजली के शार्ट सर्किट से मुर्गी फार्म में लगी आग , लाखों रूपए की संपति जली

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव में चिमनी परिसर के पास रविवार की दोपहर उच्च क्षमता के बिजली के तार और ताड़ के बीच शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से मुर्गी फार्म में आग लगने से लाखों रूपए की संपति जलकर राख हो गई। अग्निकांड पीड़ित की पहचान बेन छपरा गांव निवासी पवन कुमार सिंह पिता मैनेजर सिंह के रूप में हुई।
घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मुर्गी फार्म संचालक खाना खाने घर गये थे कि सड़क किनारे से जा रहें उच्च क्षमता के बिजली तार और ताड़ के पेड़ के बीच शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग जंगलों में लग गई और देखते ही देखते मुर्गी फार्म में लग गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया मौके पर फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई पर मशरक थाना परिसर में फायर ब्रिगेड गाड़ी में खराबी की वजह से तरैया, पानापुर और इसुआपुर से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक आग से सब जलकर राख हो गया था।
मौके पर मुर्गी फार्म संचालक पवन कुमार सिंह ने बताया कि मुर्गी फार्म में 1500 मुर्गी थी जो जलकर राख हो गई है वहीं आग से दस लाख रुपए की संपति जली है। वही मशरक थाना परिसर में अवस्थित फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब रहने पर लोगों में आक्रोश देखा गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







