छपरा में संविधान पर हुई बहस मारपीट में तब्दील, भीम आर्मी के सदस्यों ने थाना को घेरा

छपरा। सारण जिले के पानापुर थाना में थाने के एक पीएसआई द्वारा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट के बाद भीम आर्मी के सदस्यों ने थाने के मुख्य गेट पर जमकर हंगामा किया एवं दोषी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की .घटना के संबंध में बताया जाता है कि बकवा गांव की एक महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था .उसी महिला के साथ आवेदन देने के लिए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष इसुआपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी राजेन्द्र रौशन पानापुर थाने पहुँचे थे .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना कक्ष में देवी देवताओं की फोटो देख भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष संविधान की दुहाई देने लगे और पीएसआई धीरेंद्र कुमार के साथ बहस करने लगे .
इसी क्रम में दोनो के बीच हिंसक झड़प हो गयी जिसमे जिलाध्यक्ष घायल हो गए .घायल जिलाध्यक्ष का इलाज सीएचसी पानापुर में कराया गया .इस बात की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के दर्जनों सदस्य पानापुर पहुँच गये एवं जमकर हो हंगामा करने लगे .
हंगामे की खबर सुन मशरक डीएसपी अमरकांत भी पानापुर थाने पहुँचे जहां उन्हें आक्रोश का सामना करना पड़ा .डीएसपी ने हंगामा कर रहे लोगो को समझाबुझाकर मामला शांत कराया .इस मामले में पीड़ित जिलाध्यक्ष ने थाने में आवेदन देकर दोषी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है .
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



