अब मशरक के रास्ते थावे से पटना तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेगुलर यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलायी जा रही 03215/03216 पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 31 मार्च, 2025 तक 90 फेरों के लिये किया जायेगा।
पटना से थावे तक होगा परिचालन
03215 पटना-थावे विशेष गाड़ी 31 मार्च, 2025 तक पटना से 12.10 बजे प्रस्थान कर फुलवारी शरीफ से 12.22 बजे, पाटलिपुत्र से 12.45 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 12.51 बजे, दिघवारा से 13.52 बजे, गोल्डिनगंज से 14.25 बजे, खैरा से 15.13 बजे, मढ़ौरा से 15.32 बजे, मसरख से 15.48 बजे, राजापट्टी से 16.02 बजे, दिघवा दुबौली से 16.17 बजे, सिधवलिया से 16.32 बजे, रतनसराय से 16.47 बजे तथा गोपालगंज से 17.07 बजे छूटकर थावे 17.40 बजे पहुंचेगी।
31 मार्च तक चलेगी ट्रेन
03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी 31 मार्च, 2025 तक थावे से 18.25 बजे प्रस्थान कर गोपालगंज से 18.35 बजे, रतनसराय से 18.55 बजे, सिधवलिया 19.12 बजे, दिघवा दुबौली से 19.30 बजे, राजापट्टी से 19.45 बजे, मसरख से 19.57 बजे, मढ़ौरा 20.22 बजे, खैरा 20.38 बजे, गोल्डिनगंज से 21.20 बजे, दिघवारा 21.32 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 23.00 बजे, पाटलिपुत्र से 23.10 बजे तथा फुलवारी शरीफ से 23.35 बजे छूटकर पटना 23.45 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 19 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जाएंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



