छपरा के रास्ते चलने वाली लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनों को रेलवे ने किया रि-शिड्यूल

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के बरेली जं.- रोजाखंड के मीरानपुर कटरा स्टेशन के डाउन लूप लाइन के कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री-नाँन इंटरलाँकिंग एवं नाँन इंटरलाँकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग रहेगा।
मार्ग परिवर्तन-
बापूधाम मोतिहारी से 13 एवं 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्दविहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीतापुर-पीलीभीत-बरेली सिटी-रामगंगा के रास्ते चलाई जायेगी।
कामाख्या से 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रामगंगा-बरेली सिटी-पीलीभीत-सीतापुर के रास्ते चलाई जायेगी।
डिबू्रगढ़ से 14 अगस्त, 2024 को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्गलखनऊ (उत्तर रेलवे)-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इसगाड़ी का ठहराव बालामऊ, हरदोई, शाहजहाँपुर, बरेली जं., रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ एवं पिलखुआ स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
रि-शिड्यूलिंग:
- जम्मूतवी से 13 अगस्त, 2024 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी से120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 13 अगस्त, 2024 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 75मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- लालगढ़ से 13 एवं 15 अगस्त, 2024 को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



