रेड क्रॉस सोसाइटी ने गरीब व असहाय लोगों के बीच बाटा कंबल

रात्रि में छपरा के सड़कों पर रेडक्रॉस सचिव जीनत मसीह के नेतृत्व में वितरण किया गया कंबल
छपरा: जिले में बढ़ते ठंड को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सारण की ओर से गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। सचिव जिन्नत जरीना मसीह ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सहायता में पूरे दुनिया में रेड क्रॉस सोसाइटी की विशिष्ट स्थान है। उन्होंने कहा कि समाज के साधन संपन्न लोगो को भी गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के सहायता करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल संचालन, रक्तदान शिविर का आयोजन, आपदा प्रबंधन तथा आपदा पीड़ितों की सहायता करने में करने में रेड क्रॉस सोसाइटी की अग्रणी भूमिका हमेशा रही है। इस जिले में भी रेड क्रॉस सोसाइटी ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार तथा विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। खेल-कूद के आयोजन भी संगठन की ओर से किया जा रहा है।
पर्यावरण सुरक्षा तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम के माध्यम से सोसाइटी ने अपनी अलग पहचान कायम की है। इस मौके पर शहर के सड़कों पर रात्रि में सोए हुए करीब 40 लोगों के बीच कंबल बांटा गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य जितेन्द्र कुमार,युवा शाखा के सचिव अमन राज,सदस्य अमन कुमार सिंह,प्रणव, प्रियांशु आदि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







