रिविलगंज सोंधी नदी में 35 फिट गड्ढे में गिरी कार, सीसा तोड़ कर चालक ने बचाई जान

रिविलगंज (सारण)।थाना क्षेत्र के नवादा गांव से पश्चिम सोंधी नदी में एक कार अनियंत्रित होकर 35 फीट ऊंचाई से पलटी मार गई।जिसके बाद कार नदी में जा गिरी, कार चालक ने कार का कांच तोड़कर बाहर निकला और स्थानीय लोगों की सूचना दी।मौके पर पहुंचे लोगों ने स्थानीय पुलिस और क्रेन वाले को सूचना दिया।जिसके बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकला गया।इस घटना में कार चालक को हल्की फुल्की चोटे आई हैं।
कार चालक भेलदी परसा थाना क्षेत्र के बाभन गांव निवासी 35 वर्षीय त्रिलोकी सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह बताया गया हैं।चालक मुन्ना सिंह ने बताया की छपरा जिले परसा से उत्तर प्रदेश के बलिया छपरा-बलिया मुख्य पथ 19 से जा रहा था,रिविलगंज पहुंचा तो महाजाम की स्थिति थी,ग्रामीणों से पूछने पर कहा की गोदना से कटकर नवादा बांध होते हुए भादपा गांव एनएच 19 पर निकल जाइएगा।इस दौरान नवादा के पास सड़क जंजर होने के कारण कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सोंधी नदी में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने बताया की इसके पहले भी यहां दर्जनों लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।यहां सड़क पूरी तरह जंजर हो चुका हैं।इस लिए यहां दुर्घटना बढ़ है। लोगों ने कहा की रिविलगंज बाजार एनएच 19 पर लगातार जाम रहने के कारण सर्वाधिक वाहने इस रास्ते से जा रही है, यहा हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 28, 2026छपरा शहर में बनेगा शवदाह गृह, प्रमुख डॉ. राहुल राज ने DDC से की मांग
राजनीतिFebruary 28, 2026सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में शोषण का भंडाफोड़, 9 लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया
क्राइमFebruary 28, 2026Cyber Crime: सारण में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, दो कांडों में 6 गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा
छपराFebruary 28, 2026छपरा में अब नहीं लगेगा जाम! फ्लाईओवर-वीयूपी को मिली रफ्तार, भारी वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू







