छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली छपरा-लखनऊ समेत आधा दर्जन ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट बदला

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के वाराणसी जं. यार्ड के रिमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री नॉन इण्टरलॉक- नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण यह निर्णया लिया गया है। इस दौरान कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण किया गया है।
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल:
– 15054/15053 लखनऊ जं.-छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 19 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन-
– छपरा से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस फर्रूखाबाद के स्थान पर लखनऊ जं. में 07.50 यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी ऐशबाग से फर्रूखाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।
– फर्रूखाबाद से 21 सितम्बर से 16 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस फर्रूखाबाद के स्थान पर लखनऊ जं. से 19.20 बजे चलायी जायेगी। यह गाड़ी फर्रूखाबाद से ऐशबाग के मध्य निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
– अहमदाबाद से 14 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-शाहगंज-वाराणसी-वाराणसी सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-भटनी-मऊ-औंड़िहार-वाराणसी सिटी के रास्ते चलायी जायेगी।
– वाराणसी सिटी से 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-शाहगंज-अयोध्या के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी सिटी-औंड़िहार-मऊ-भटनी-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



