छपरा में अवैध बालू खनन के खिलाफ DM-SP ने की बड़ी कार्रवाई, 51 लाख से अधिक जुर्माना की हुई वसूली

छपरा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सारण में अवैध बालू खनन भंडारण तथा बिक्री के खिलाफ जिला अधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। डीएम और एसपी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर 17 ट्रक जप्त किया गया। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया गया है। इस दौरान पुलिस ने 17 ट्रक जप्त कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 9916 घन फिट अवैध बालू जप्त किया गया है।
एसपी ने बताया कि खनन विभाग और परिवहन विभाग द्वारा अलग-अलग जुर्माना किया गया है। जब्त तो वाहनों से 51 लाख 97420 की जुर्माने की वसूली की गई है।
अवैध बालू खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त बालू माफिया के विरोध कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि आगे भी या अभियान जारी रखा जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



