छपरा के रास्ते तिनसुकिया के लिए चलेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे विभाग ने 05919/05920 न्यू तिनसुकिया-भगत की कोठी-न्यू तिनसुकिया विशेष गाड़ी के संचालन में वृद्धि की घोषणा की है।
यह विशेष गाड़ी न्यू तिनसुकिया से 19 अगस्त, 2024 को तथा भगत की कोठी से 23 अगस्त, 2024 को एक-एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी।यह ट्रेन रास्ते में शिमलगुडी जं., मरियानी ज., फरकाटिंग, डिमापुर, गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, न्यू जलपाईगुडी, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, बेगुसराय, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हापुर, गाजियाबाद, दिल्ली, रोहतक, बठिण्डा, मंडी डबवाली, संगरिया, हनुमानगढ़, पीलीबंगा, सूरतगढ़, महाजन, लूणकरनसर, लालगढ़, बीकानेर, नोखा, नागौर, मेड़ता रोड व जोधपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें कुल 23 कोच होंगे।
इस निर्णय से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प और सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा योजना को आसान बनाया जा सकेगा। विशेष गाड़ी के बढ़ाए गए फेरों के माध्यम से, यात्रियों को न्यू तिनसुकिया और भगत की कोठी के बीच यात्रा करने में अधिक सुविधा प्राप्त होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







