Job Alert: छपरा के 10वीं–12वीं और ITI पास युवाओं के लिए खुशखबरी, ऑपरेटर के पद पर होगी भर्ती
HRVS India Pvt. Ltd. करेगी 35 युवाओं की सीधी भर्ती

छपरा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर आने वाला है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के तत्वावधान में 13 जनवरी 2026 को एक नियोजन कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी HRVS India Pvt. Ltd. द्वारा ऑपरेटर/हेल्पर के कुल 35 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नियोजन कैम्प अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर, काजरिया टाइल्स के सामने, छपरा में आयोजित किया जाएगा। इसमें सारण सहित आसपास के जिलों के योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
Job Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 40 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर
क्या है शैक्षणिक योग्यता
इस नियोजन कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹17,240 से ₹19,050 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा तथा उनका कार्यस्थल नोएडा होगा।
Job Mela: छपरा के बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा मौका, 98 पदों पर होगी भर्ती, 19 हजार सैलरी प्रतिमाह मिलेगी
पोर्टल के माध्यम से करना होगा निबंधन
नियोजन कैम्प में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य है कि उनका नियोजनालय निबंधन ncs.gov.in (नेशनल करियर सर्विस पोर्टल) पर पहले से किया गया हो। इच्छुक अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से इस पोर्टल पर अपना निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन कराने की सुविधा उपलब्ध है। नियोजन कैम्प के दिन भी ऑन-स्पॉट निबंधन की व्यवस्था रहेगी।
नियोजनालय की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर नियोजन कैम्प में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं और रोजगार प्राप्त करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन







