छपरा जंक्शन के पुनर्विकास का खाका तैयार, डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
मानसून से पहले जल निकासी और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

छपरा। मानसून के आगमन से पूर्व रेलवे स्टेशनों की तैयारियों को परखने के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी व्यवस्था, साफ-सफाई और यात्री सुख-सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफार्मों, वॉटर बूथों, पैदल उपरिगामी पुल तथा स्टेशन के दोनों ओर के प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का संज्ञान लिया और संबंधित व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया।
मानसून से पहले जल निकासी और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
इसके साथ ही उन्होंने छपरा जंक्शन के दीर्घकालिक पुनर्विकास से जुड़ी कार्य योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे के साथ स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने हेतु उपयुक्त स्थानों के चिन्हीकरण, लक्ष्य निर्धारण एवं कार्ययोजना के क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने परिचालनिक व्यवस्था, यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने फूड स्टालों और वॉटर बूथों का निरीक्षण कर यात्रियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल और खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मानसून पूर्व तैयारियों के मद्देनजर डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को स्टेशन परिसर के नालों-नालियों की युद्धस्तर पर सफाई सुनिश्चित करने तथा जल निकासी में बाधा बने अवरोधों को तत्काल हटाने के सख्त निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान जल जमाव की समस्या न हो।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय विकास सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) अभिनव पाठक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सौरभ राठौर, मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय, सहायक मंडल नगर इंजीनियर ए.के. पाण्डेय, सहायक मंडल इंजीनियर छपरा अरविंद कुमार राय एवं स्टेशन निदेशक राजेश प्रसाद सहित वरिष्ठ पर्वेक्षकगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



