
छपरा। सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी चालान के जरिए हो रहे खेल का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बालू लदे ट्रक को जब्त कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
खनन पदाधिकारी ने की कार्रवाई
दिनांक 12 अप्रैल 2026 की रात करीब 09:50 बजे खनन पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डोरीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं थानाध्यक्ष द्वारा किया गया।
बिना टोकन के बालू का हो रहा था उठाव
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि तीन वाहन बिना वैध टोकन के घाट संख्या-07 में अवैध रूप से प्रवेश कर बालू का उठाव कर रहे थे। इसी क्रम में एक ट्रक, जिसमें लगभग 500 घनफीट सफेद बालू लदा हुआ था, घाट से बाहर निकलते समय पकड़ा गया।
जांच के दौरान ट्रक चालक द्वारा प्रस्तुत चालान की गहन जांच की गई, जो घंघटा टेलपा घाट से जारी पाया गया। लेकिन सत्यापन में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त चालान का दुरुपयोग करते हुए डोरीगंज घाट संख्या-07 से अवैध बालू उठाव और परिवहन किया जा रहा था। घाट संख्या-07 के प्रबंधक ने भी पुष्टि की कि यह चालान इस घाट के लिए वैध नहीं है और इसका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही ट्रक को विधिवत जब्त कर लिया और मामले में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में डोरीगंज थाना कांड संख्या-181/26, दिनांक 13.04.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2)/317(2)/3(5) एवं एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- सुशील चौरसिया, ग्राम-गमहारी, थाना-डोरीगंज, जिला-सारण
- राजेश्वर राय, ग्राम-गमहारी, थाना-डोरीगंज, जिला-सारण
- नीरज तिवारी, ग्राम-कमरपट्टी, थाना-सेवरई, जिला-कुशीनगर
बरामद सामान:
- बालू लदा एक ट्रक
- एक अन्य ट्रक बरामद
पुलिस का बयान:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



