प्रभु श्रीराम की भूमिका में अयोध्या पहुंचे खेसारी लाल यादव, रावण का किया वध

न्यूज़ डेस्क।दशहरा के दिन अयोध्या की रामलीला में भोजपुरी के सुपरस्टार केसारी लाल ने राम की भूमिका में रावण दहन किया। अयोध्या के वैश्विक विकास और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यहां डिजीटल रावण का दहन हुआ। इसके बाद 14 साल का वनवास त्याग भगवान श्रीराम श्रीसीता और भाई लखन लाल सहित अयोध्या लौटे।इससे पहले श्रीराम और रावण का भयंकर युद्ध हुआ जिसमें श्रीराम की भूमिका में राहुल भूचर और रावण की भूमिका में गिरजा शंकर का रोल बहुत ही सराहनीय रहा। रावण को श्रीराम का वाण लगने के बाद जब वह युद्ध भूमि पर गिर गया तो श्रीराम ने लक्ष्मण को रावण से उपदेश लेने के लिए भेजा। रावण का ज्ञान देखकर लक्ष्मण अचंभित हो उठे।इस अवसर पर भगवान श्रीराम की भूमिका करने वाले स्टार खेसारीलाल ने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या मैं अयोध्या की रामलीला में प्रभु राम की भूमिका में आज रावण दहन किया। मरे लिए इससे बड़ा मेरे लिए कोई सौभाग्य नहीं हो सकता। इस मौके के लिए मैं अयोध्या की रामलीला के कमेटी अध्यक्ष सुभाष मालिक और महासचिव शुभम मलिक को धन्यवाद करता हूं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या के रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है जिसे इस साल अभी तक 32 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं तथा संख्या बढ़ती जा रही है। भगवान राम के भक्त हर साल अयोध्या की रामलीला को देखते हैं बड़े बुजुर्ग युवा माता महिलाएं बच्चे सभी अयोध्या की रामलीला को देखते हैं। राम भक्तों ने अयोध्या की रामलीला को दिल से अपनाया है। दुनिया भर में अयोध्या की रामलीला को देखा जाता है। बड़ी मेहनत से यह रामलीला हर साल होती है और विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बन गई है।
दूसरी ओर अयोध्या धाम के मुहल्ला स्वर्गद्वार की प्राचीन रामलीला में आज रात 10 बजे 51 फिट ऊंचे रावण पुतला का दहन होगा। लीला के पदाधिकारी और रसिक पीठ बधाई भवन के महंत राजीव लोचन शरण ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अयोध्यास्थ राम लीला महोत्सव समिति स्वर्गद्वार के तत्वाधान में चल रही रामलीला में आज विजयादशमी के पावन पर रावण का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



