
छपरा। भाजपा नेता शैलेन्द्र सेंगर ने विपक्ष की वोट अधिकार यात्रा को पूरी तरह फ्लॉप करार दिया है। रविवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान सेंगर ने कहा कि जिनके राजनीतिक इतिहास में बूथ लूट और वोट चोरी दर्ज है, वही आज वोट अधिकार की बात कर रहे हैं। यह छपरा की जनता के साथ मज़ाक है।
सेंगर ने तंज कसते हुए कहा कि “राहुल गांधी को अब यात्राओं की लत लग गई है। वह हर मुद्दे पर सड़क पर उतर जाते हैं। जहां चुनाव हार जाते हैं वहां वोट चोरी का आरोप लगाने लगते हैं, और जहां जीत जाते हैं वहां चुप्पी साध लेते हैं।”
भाजपा नेता ने दावा किया कि छपरा की जनता ने इस यात्रा से दूरी बनाकर महागठबंधन को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वे किसी भी कीमत पर जंगलराज की वापसी नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान भय का ऐसा माहौल बना कि कई बाजार, स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान बंद रहे। इससे साबित हो गया कि लोग अभी भी उनके शासनकाल की यादों से सहमे हुए हैं।
उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि आम जनता ने यात्रा से किनारा किया, और सिर्फ भाड़े के लोगों को जुटाकर भीड़ दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पूरा कार्यक्रम फ्लॉप साबित हुआ।
इस मौके पर सारण भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी तथा छपरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनूप यादव भी मौजूद रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







