ट्रेन में गूंजी किलकारी: दिल्ली से छपरा आ रही महिला ने दिया बेटे को जन्म
छपरा। नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के जरनल बोगी में नई दिल्ली से छपरा के लिए गर्भवती महिला यात्री 21 वर्षीय श्रीमती किरन देवी सफर कर रही थी । इस बीच उसे वाराणसी जं स्टेशन से पहले प्रसव पीड़ा होने लगी । गार्ड बोगी से सटे जरनल बोगी में सफर कर रहे यात्रियों ने इसकी सूचना रेल मदद के माध्यम से वाराणसी के वाणिज्य कंट्रोल को दी । इस सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल और मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया ।
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही वाराणसी जं स्टेशन पहुंची डॉ मोनिका शुक्ला सीनियर डिविजनल मेडीकल ऑफिसर के साथ पैरामेडिकल टीम जरनल बोगी में चढ़कर सबसे पहले सीट को चादर से घेरा बना दिया। फिर डॉ मोनिका शुक्ला ने प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का डिलीवरी कराने में लग गईं । थोड़ी देर के बाद डॉ मोनिका शुक्ला और मुख्य नर्सिंग अधीक्षक इन्दु कुमारी एवं टीम द्वारा आकस्मिक चिकित्सा प्रदान कर सुरक्षित प्रसव से संबंधित सभी प्रोटोकाल एवं कार्यवाही को पूरा कर सुरक्षित प्रसव कराने में सफल रही । महिला ने स्वास्थ्य बालक को जन्म दिया जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं । इस बीच स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन प्रसव होने तक वाराणसी जं स्टेशन पर रुकी रही ।
मुस्कान के साथ डॉक्टरों किया विदा
सीनियर डिविजनल मेडीकल ऑफिसर डॉ मोनिका शुक्ला ने बताया कि प्रसव के बाद महिला को बेहतर चिकित्सा के लिए रेलवे अस्पताल चलने की सलाह दी गई, लेकिन महिला और उसके परिवार के लोग ट्रेन से उतरने को तैयार नहीं हुए । इसके बाद दोबारा उनकी जांच कर कुछ दवा दी गई । सभी आवश्यक मेडिकल कार्यवाही को पूरा कर जच्चा-बच्चा दोनों के स्वस्थ्य पड़ताल कर महिला यात्री को आगे छपरा की यात्रा के लिए एक मुस्कान के साथ विदा किया गया।
नार्मल डिलेवरी बना चर्चा का विषय
रेलवे के मेडिकल टीम के द्वारा ट्रेन के जरनल बोगी में नॉर्मल डिलेवरी करवाने की काफी चर्चा हो रही है। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने इस कार्य पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मेडिकल टीम को बधाई दी है और कहा है की भारतीय रेल अपने सभी उपभोक्ताओं यथासंभव ध्यान रखती है । छपरा निवासी किरन देवी ने बताया कि उसके पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं । दिल्ली के डॉक्टर ने कहा था कि बच्चा होने में अभी करीब पांच दिन का समय है । इसको लेकर वह सभी दिल्ली से अपने घर छपरा जा रहे थे । इसी बीच ऐसा हो गया ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



