सारण में खेत की सिंचाई के लिए पड़ोसी के खेत से पाइप ले जाने पर पीट-पीटकर हत्या

छपरा। खेत में लगे फसल की सिंचाई के लिए महज पड़ोसी के खेत से पानी का पाईप लेकर जाना एक वृद्ध किसान के लिए मौत का कारण बन गया जिसकी लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई । मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली यह शर्मनाक घटना अवतार नगर थानाक्षेत्र के झौवा टोला गांव की है । मृतक अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा टोला निवासी 78 वर्षीय शोभन राय बताया जाता है ।
इस संबंध में मृत वृद्ध किसान के पुत्र गब्बर राय ने पड़ोसी झौवा टोला निवासी बसावन राय के दो पुत्र राजन राय और भोला राय समेत कुल आठ लोगों को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें मृतक के पुत्र ने बताया है कि खेत में लगी फसल की सिंचाई के लिए पड़ोसी के खेत से पाईप ले जाने के कारण आरोपियों ने उसके पिता की लाठी डंडे व ईंट से पीटकर हत्या कर दी
जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची अवतार नगर पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में अवतार नगर थानाध्यक्षा लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि मृतक के पुत्र के आवेदन पर घटना की प्राथमिकी दर्ज हत्यारोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी गई है वहीं इस घटना के बाद से आरोपित घर छोड़ फरार है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



