छपरा-सूरत सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का केराकत रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव

छपरा। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को औंड़िहार-जौनपुर रेल खण्ड पर पड़ने वाले केराकत रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है । जिसके अनुसार 31 अक्टूबर से केराकत स्टेशन पर गाड़ी सं 09065 सूरत-छपरा एक्सप्रेस गाड़ी 09:15 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 09:17 बजे छपरा के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं० 09066 छपरा-सूरत एक्सप्रेस केराकत स्टेशन पर 12:05 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 12:07 बजे सूरत के लिए प्रस्थान करेगी। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के केराकत के क्षेत्रीय जनता सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की केराकत स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे।
जन भावनाओं को ध्यान में रखकर सांसद बीपी सरोज ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के समक्ष केराकत रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग रखी थी जिसके परिणामस्वरूप रेल प्रशाशन द्वारा सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को केराकत स्टेशन पर ठहराव दिया गया है ।
31 अक्टूबर को केराकत रेलवे स्टेशन पर प्रातः 08:00 से आयोजित समारोह से सांसद मछली शहर बी पी सरोज द्वारा गाड़ी सं 09065 सूरत-छपरा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर ठहराव का शुभारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल यादव समेत वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 2, 2026अब सरकारी दफ्तरों का नहीं काटना पड़ेगा चक्कर, पंचायतों में एक साथ मिलेगा सरकारी समस्याओं का समाधान
करियर – शिक्षाMay 2, 2026BPSC का बड़ा एक्शन: AEDO पेपर लीक मामले में बायोमैट्रिक एजेंसी ब्लैकलिस्ट, बैंक गारंटी जब्त
छपराMay 1, 2026मजदूर दिवस पर न्याय की हुंकार: “सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र” का संकल्प
करियर – शिक्षाApril 30, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, बजाज संस में 83 पदों पर वैकेंसी







