Mobile Demonstration Van: सारण में लोकतंत्र की पाठशाला बनेगी मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन, मतदाता सीखेंगे वोटिंग की बारीकियां
कमिश्नर-डीएम ने रवाना की ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन

छपरा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें ईवीएम-वीवीपैट से मतदान की प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए बुधवार को सारण प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन और जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर से 10 मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल चुनाव आयोग के स्वीप अभियान के तहत की गई है।
ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने में मील का पत्थर साबित होगा
कमिश्नर राजीव रौशन ने कहा कि मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन आम जनता के बीच ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे मतदाताओं का भरोसा बढ़ेगा और वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इन वैन के माध्यम से मतदाताओं को मशीन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा।
मतदाताओं का आत्मविश्वास बढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका
जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा कि यह अभियान मतदाताओं का आत्मविश्वास बढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका है। जब मतदाता मशीन से भलीभांति परिचित होंगे तो वे मतदान केंद्र पर बिना किसी संकोच के निडर होकर मतदान कर सकेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि इस पहल से मतदान प्रतिशत में सकारात्मक बढ़ोतरी होगी।
डीडीसी सह स्वीप कोषांग के वरीय प्रभारी यतेंद्र कुमार पाल ने निर्देश दिया कि अभियान के दौरान मास्टर ट्रेनर, कार्यपालक सहायक और सुरक्षा बल एसओपी का सख्ती से पालन करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हर स्तर पर मॉनिटरिंग की व्यवस्था
उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने बताया कि ये वैन जिले के 3510 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराते हुए ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए विधानसभावार प्रभारी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी वाहनों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग होगी और उसकी रिपोर्ट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अनुमंडल स्तर पर एसडीएम, विधानसभा स्तर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा प्रखंड स्तर पर बीडीओ को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर विधायक जनक सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि विवेक कुमार एवं प्रभाष शंकर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अखलाक अंसारी समेत कई अधिकारी व मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।
आकर्षण का केंद्र बनेंगी वैन
हर मोबाइल प्रचार वाहन को विशेष रूप से तैयार किया गया है। इन्हें फ्लैक्स, स्टिकर, पोस्टर, स्टैंडी और ऑडियो-विजुअल सिस्टम से सजाया गया है। प्रत्येक वाहन में एक मास्टर ट्रेनर और एक कार्यपालक सहायक की तैनाती की गई है, जो मतदाताओं को वोटिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण देंगे और उनका रिकॉर्ड भी रखेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक वाहन के साथ सुरक्षाबल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। रवाना होने से पूर्व नुक्कड़ नाटक मंडली ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवी बना दिया।
तीन स्थायी ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर भी संचालित
मोबाइल वाहनों के अलावा समाहरणालय परिसर, मढ़ौरा और सोनपुर अनुमंडल मुख्यालय में तीन स्थायी ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर भी संचालित हैं। इन केंद्रों पर प्रतिदिन औसतन 150 नागरिक ईवीएम-वीवीपैट से वोटिंग का अभ्यास कर रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



