छपरा में 411 करोड़ की लागत से बन रहा है देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाइ ओवरब्रीज, सफर होगा सुहाना

छपरा। उत्तर भारत के सबसे बड़ा डबल डेकर का निर्माण छपरा में हो रहा है. जिसका निर्माण कार्य बहुत जल्द ही पूरा होने वाला है. लेकिन अभी से ही यह डबल डेकर छपरा शहर के खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहा है. डबल डेकर के निर्माण से रोजगार का जरिया बनेगा, जाम से यात्रियों को निजात मिलने वाला है. भिखारी चौक से बस स्टैंड तक डबल डेकर बनाया जा रहा है.
छपरा के सबसे लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण में करीब 411 करोड़ रुपये खर्च होंगे. छपरा में डबल डेकर का निर्माण भिखारी ठाकुर चौक से लेकर बस स्टैंड तक किया जा रहा हैं. निर्माण पूरा हो जाने से लोगों को जाम से काफी निजात मिलेगी.
शहर में जाम से मिलेगी मुक्ति
डबल डेकर के निर्माण हो जाने से छपरा शहर में जाम नहीं लगेगा और लोगों को जाम से निजात मिलेगी. इसके साथ ही कारोबार में प्रगति होगी. व्यवसाईयों का रोजगार बढ़ेगा. अभी पूरा निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. लेकिन अभी से ही डबल डेकर देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है. इस डबल डेकर के निर्माण हो जाने से छपरा शहर एक बड़े शहरों की तरह नजर आएगा.
डबल डेकर की ऊंचाई चार मंजिला इमारत के बराबर होगी
2022 तक इस डबल डेकर का कार्य पूरा कर लेना था. लेकिन भूमि विवाद के कारण इस डबल डेकर के निर्माण में बीच में अर्चना आ गई. जिसके वजह से निर्माण कार्य में अभी 1 वर्ष और लग सकता है. अभी से ही डबल डेकर के अर्ध निर्मित तस्वीर काफी खूबसूरत लग रहा है. इस डबल डेकर की ऊंचाई चार मंजिला इमारत के बराबर होगी. निर्माण हो जाने पर लोगों को डबल डेकर के रास्ते पता नहीं चलेगा कि शहर कब पार कर गए, क्योंकि भीड़ भाड़ वाले मार्केट के ऊपर से यह डबल डेकर गुजर रहा है. जिसकी वजह से डबल डेकर के माध्यम से सफर करने वाले लोगों को शहर का पता नहीं चल पाएगा.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







