एक ऐसा मंदिर जहां भक्तों से बात करती हैं माँ, खुद देती हैं भोग का प्रसाद!

Achchru Mata Temple: माँ इस नाम को सुनते ही मन में एक प्यार सा उमड़ आता हैं आज हम आपको एक माँ की ऐसी ही अनोखी कहानी सुनाने जा रहे हैं जिनके चमत्कारों को सुनकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएँगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मध्य प्रदेश के निवाड़ी में स्थित एक ऐसा चमत्कारिक मंदिर जिसकी गाथा ही अनोखी हैं। लोगों का कहना है कि इस मंदिर में मां स्वयम कुंड से श्रद्धालुओं को उनकी मन्नत पूरी होने का आशीर्वाद देती है।
साथ ही बता दें कि यह मंदिर निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील के मडिया ग्राम पंचायत में है जहा माँ की अनोखी कहानिया और गाथाएं खूब सुनने को मिल सकती हैं। इस मंदिर को ‘अछरू माता’ का मंदिर कहा जाता है यहां माँ के भक्त ना जानें कहा-कहा से आते हैं। कहते हैं कि मंदिर के कुंड पर आने वाले भक्तों से माता रानी खुद बात कर उनके दुखों को हर लेती हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह अपने भक्तों की फरियाद सुन उनके प्रश्नों के उत्तर भी देती हैं। साथ ही मां अपने भक्तों को यह भी बताती हैं कि उनका काम पूरा होगा भी या नहीं जिससे उनके भक बस खाली हाथ ना लौट सकें।
मनोकामना पूरी होने से पहले ही मिलता हैं प्रसाद
जी हाँ…! आपने सही सुना यहां के स्थानिय लोगो का कहना हैं कि मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां अछरू माता के अद्भुत दरबार में माथा टेकने आते हैं। जिसके बाद भक्त मंदिर पहुंचकर अपनी अरज लगाते हैं और अपनी फरियाद माँ को सुनाते हैं। भक्त मां से अपनी मन्नत पूरी होने की गुहार लगाते हैं और इस उम्मीद में लौटते हैं कि जल्द ही माँ उनकी मनोकामना सुनेंगी।
तो वहीं माता रानी भी अपने भक्तों की मन्नत पूरी होने का आशीर्वाद देती हैं। इस मंदिर में हाजिरी लगाने वाले भक्तों का कहना है कि प्रसाद के रूप में मां भक्तों को इस अद्भुत कुंड से नींबू, दाख, गरी, फूल, जलेबी, दही और चिरौंजी के रूप में प्रसाद प्रदान करती हैं और भक्तों को खाली हाथ नहीं लौटने देती। कहा जाता है कि जिस भक्त की मनोकामना पूरी होनी होती है, उसे मां अछूरू वैसा ही प्रसाद देती हैं और इससे उसे संकेत मिल जाता हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर



