छपरा में IPS ने रेस्टोरेंट में की छापेमारी, सैक्स रैकेट का हुआ खुलासा, चार पकड़े गये

छपरा: साारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक स्थित खाना जंक्शन रेस्टोरेंट में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार शाम को ट्रेनी आईपीएस संकेत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। इस अवैध धंधे की शिकायत पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी, जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी मौजूद थी। करीब एक घंटे तक चली इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक और मैनेजर के साथ दो पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लिया। बाद में महिलाओं को नाबालिग होने के कारण छोड़ दिया गया।
इस रेस्टोरेंट के मुख्य सड़क किनारे स्थित होने के कारण छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने सभी कमरों की बारीकी से जांच की और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट में चल रहे इस अवैध धंधे को लेकर और भी खुलासे होने की संभावना है।
Author Profile

Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा



