
छपरा। बिहार में भीषण गर्मी और हीट वेव से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. दरअसल मौसम विभाग की ओर से बिहार में मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार में इस बार मॉनसून की देरी से एंट्री हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 20 से 21 जून तक मॉनसून आ जाएगा. इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. लेकिन, वहीं इससे पहले मौसम विभाग ने 19 जून तक के लिए सिवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है.
बता दें, बिहार में मौसम की बेरुखी से लोग परेशान हैं. लगातार भीषण गर्मी और लू से राज्य में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लू के कारण में बिहार में लोगों की जान तक जा रही है. आलम यह है कि दोपहर में सड़के सुनी रहती हैं. लोग विशेष काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं. बिहार में मानसून कब आएगा अब लोग इसका इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार में गर्मी को लेकर बड़ी जानकारी दी है. दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में अगले 48 घंटे हीट वेब की जानकारी दी है मौसम विभाग ने रेड और ऑरेज अलर्ट जारी कर रखा है. पिछले चार दिन से ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं 21 के बाद मानसून के प्रभाव में बिहार के कुछ भागों में बारिश की संभावना बन रही है.
17 जिलों हीट वेव की स्थिति
बता दें, मंगलवार को राज्य के 17 जिलों में हीट वेव की स्थिति रही. सबसे घातक हीट वेव डेहरी, बिक्रमगंज, बक्सर, भोजपुर,औरंगाबाद , वैशाली और अरवल में दर्ज किया गया है. इन सभी जगहों में उच्चतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. राज्य में सर्वाधिक उच्चतम तापमान औरंगाबाद में 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है मौसम विभाग ने राज्य के इन हिस्सों में आज हीट वेव की चेतावनी दी है.
इन जिलों में 2 दिनों का अलर्ट
बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, राेहतास, अरवल, पटना, जहानाबाद, सिवान, सारण, वैशाली, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, नवादा और नालंदा में अगले दो दिन के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.वही मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य,उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की जानकारी दी है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 17, 2026BCECE Exam: 30 और 31 मई को होगी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
क्राइमApril 17, 2026छपरा जेल में आधी रात हड़कंप: DM-SSP की छापेमारी में बड़ा खुलासा, कैदी कर रहे थे वार्ड अटेंडेंट का काम
छपराApril 16, 2026Digital Census: इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना, मोबाइल से खुद भरें जानकारी
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला







